कुकड़ेश्वर। नीमच जिले के विभिन्न नगरीय निकायों में कार्यरत अग्निशमन कर्मियों के लिए भोपाल में 6 दिवसीय “बुनियादी अग्नि एवं सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में जिले के फायर विभाग के कर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए आधुनिक अग्निशमन तकनीकों, आपदा प्रबंधन, तथा सुरक्षा उपायों की गहन जानकारी प्राप्त की।
प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा फायर सेफ्टी, बचाव कार्यों की विधियां, एवं आधुनिक उपकरणों के उपयोग पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। प्रतिभागियों ने बताया कि यह प्रशिक्षण उनके दैनिक कार्य में सुरक्षा, दक्षता एवं तत्परता बढ़ाने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।
इस प्रशिक्षण में नीमच जिले से फायर वाहन चालक बगदीराम माली (नगर परिषद डिकेन), फायर वाहन चालक जाकिर हुसैन (नगर परिषद जावद), फायरमैन पवन नागदा (नगर परिषद नीमच), तथा फायरमैन विनोद चदेल (नगर परिषद कुकड़ेश्वर) ने सक्रिय रूप से भाग लिया।