नीमच। अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश ने बुधवार को रामपुरा क्षेत्र का भ्रमण कर वहां चल रहे मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्य के प्रशिक्षण एवं प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने इस दौरान शासकीय एवं निजी भूमि के बटांकन कार्य का भी जायजा लिया और अधिकारियों को समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। एडीएम ने नवीन बंदोबस्त ग्रामों के नक्शा निर्माण एवं बंदोबस्त कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार मगेन्द्र सिसोदिया, राजस्व विभाग का अमला, राजस्व निरीक्षक और पटवारी उपस्थित रहे।