रतलाम। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार व भारत सरकार के निर्देशानुसार जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन नेहरू स्टेडियम पोलो ग्राउंड रतलाम में 11 नवंबर को प्रातः 09 बजे प्रारंभ किया जाएगा। जिसमें 01 सितंबर की स्थिति में 15 से 29 वर्ष के आयु वर्ग के विभिन्न 07 विधा यथा भाषण, कहानी लेखन, कविता लेखन, पेटिंग, समूह लोकगीत, समूह लोकनृत्य, एवं विज्ञान मेला प्रदर्शनी में प्रतिभागिता की जाएगी। साथ ही प्रतिभागिता करने वाले प्रतिभागी My Bharat portal लींक https://mybharat.gov.in/ में ऑनलाईन तथा प्रतिभागी के ऑफलाईन पंजीयन हेतु ‘‘पंजीयन फॉर्म’’ खेल और युवा कल्याण विभाग जिला कार्यालय रतलाम में कार्यालयीन समय में 10 नवंबर तक जमा करा सकते है। प्रतिभागी द्वारा अपने पंजीयन फॉर्म के साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक संलग्न करना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता में चयनित दल जिला स्तर से विजेता प्रतिभागी संभाग स्तर, संभाग स्तर से विजेता प्रतिभागी राज्य स्तर, राज्य स्तर से विजेता प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर भारतमण्डपम् नई दिल्ली में प्रतिभागीता करेंगे।