BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 5, 2025, 8:12 pm
KHABAR : एसआईआर कार्य निर्वाचन की तरह ही महत्वपूर्ण, सभी तत्परता और सावधानी पूर्वक कार्य करें, कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने कहा- पोर्टल पर ई-अटेंडेंस लगाने पर ही शिक्षकों को वेतन दिया जाए, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में नगर निगम आयुक्त  दलीप कुमार, अपर कलेक्टर शोभाराम सोलंकी, संयुक्त कलेक्टर अंशु जावला, एसडीएम देवास आनंद मालवीय, अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत श्याम सुंदर सिंह सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए।

 बैठक में कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने शिक्षा विभाग के ई-अटेंडेंस पोर्टल की समीक्षा की, जिसमें पाया गया कि ज्यादातर शिक्षकों द्वारा ई-अटेंडेंस नहीं लगाई जा रही हैं। जिस पर कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिए कि ई-अटेंडेंस लगाने पर ही शिक्षकों को वेतन दिया जाएगा।  ई-अटेंडेंस नहीं लगाने पर उस दिन का वेतन नहीं मिलेगा। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि ई-अटेंडेंस नहीं लगाने वाले शिक्षकों को नोटिस जारी कर कार्यवाही करें। उन्होंने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि अपने अपने क्षेत्र में स्कूलों का निरीक्षण करें और शिक्षकों की उपस्थित की जांच करें।

कलेक्टर सिंह ने हायर एजुकेशन के सार्थक पोर्टल की समीक्षा भी की। जिसमें पाया गया कि महाविद्यालयों में कई प्रोफेसरों द्वारा सार्थक पोर्टल पर अटेंडेंस नहीं लगाई जा रही है। कलेक्टर सिंह ने सभी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि अपनेदृअपने क्षेत्र में महाविद्यालयों का निरीक्षण करें और प्रोफेसरों की उपस्थित की जांच करें। उन्होंने अपर कलेक्टर को निर्देश दिए कि सभी प्रिंसिपल को निर्देश जारी करें कि ई-अटेंडेंस नहीं लगाने पर भी कैसे वेतन दिया जा रहा है।

कलेक्टर सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया प्रारम्‍भ हो गई है। जिले में एसआईआर कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी अपने अपने कार्य पर लग जाए। एसआईआर कार्य निर्वाचन की तरह ही महत्वपूर्ण कार्य है। सभी तत्परता और सावधानी पूर्वक कार्य करें। कोई भी पात्र मतदाता छूटना नहीं चाहिए। एसआईआर कार्य में बीएलओ का कार्य बहुत महत्वपूर्ण है। बीएलओ घरदृघर जाकर फॉर्म बांटने का कार्य करेंगे। जिसमें मतदाता अपनी जानकारी भरकर बीएलओ को वापस देंगे। सभी बीएलओ गहनता से कार्य करें। एसआईआर कार्य के लिए जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वे सभी भी अपने कार्य पर लग जाए। सभी सुपरवाइजर प्रतिदिन बीएलओ द्वारा किए गए कार्य की मॉनिटरिंग करें। एसआईआर कार्य के साथ मतदाता सूची में नाम जोड़ना, संशोधन और नाम हटाने संबंधी कार्यवाही भी करें।

कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने जिला केंद्रीय सहकारी बैंक अल्पावधि ऋण वितरण की समीक्षा कर वसूली की जानकारी ली। समीक्षा के दौरान ऋण वितरण वसूली की पूरी जानकारी नहीं दिए जाने पर कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने संबंधित अधिकारी प्रियांश की दो दिवस की सैलेरी काटने के निर्देश दिए।

कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिए कि भावांतर योजना अंतर्गत जिले में उपार्जन कार्य किया जा रहा है। उपार्जन कार्य में किसानों को समस्या नहीं आनी चाहिए। सभी संबंधित अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग करते रहें। कलेक्टर सिंह ने एचबीएनसी की समीक्षा कर निर्देश दिए कि डिलेवरी के बाद 6 बार आशा कार्यकर्ता की विजिट पर ही पेमेंट करें। आशा कार्यकर्ता 6 बार संबंधित के घर जा रही है या नहीं इसकी मानिटरिंग भी करें।

कलेक्टर सिंह ने नरवाई प्रबंधन की समीक्षा कर सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को नरवाई प्रबंधन के लिए स्ट्रारीपर एवं अन्य नरवाई प्रबंधन उपकरण खरीदने के लिए प्रेरित करें। सीसीबी बैंक के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराए। नरवाई प्रबंधन उपकरण खरीदने के लिए सीसीबी बैंकों में आवेदन लगवाए। एक सहकारी बैंक कम से कम 20 किसानों को नरवाई प्रबंधन उपकरण खरीदने के लिए प्रेरित कर ऋण दें। कार्य नहीं होने पर सभी संबंधित अधिकारियों पर कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर सिंह ने सीएम हेल्प लाइन पर लम्बित शिकायतों की समीक्षा कर सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिला अधिकारी सीएम हेल्पलाइन पर लम्बित शिकायतों को निराकरण प्राथमिकता से करें। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन पर कोई भी शि‍कायत नॉन अटेंडेंट नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्प लाइन पर शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर सिंह ने जिले की एनआरसी में भर्ती बच्चों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेख दुरुस्ती, डॉ भीमराव आंबेडकर कामधेनु योजना, एक जिला-एक उत्पाद, अमृत संचय और रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, स्वच्छ भारत मिशन, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कलेक्टर सिंह ने सीएम मॉनिट, सीएम हाउस, समाधान ऑनलाइन, सीएम डेशबोर्ड, न्यायालय में लम्बित प्रकरणों की समीक्षा कर समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने टीएल प्रकरणों की समीक्षा कर जिला अधिकारियों को टीएल प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE