BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 5, 2025, 8:20 pm
NEWS : विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण एवं फील्ड निरीक्षण जारी, चित्तौड़गढ़ जिला प्रशासन फील्ड पर सक्रिय, 10 प्रतिशत से अधिक बूथों का किया निरीक्षण, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026  (Special Intensive Revision – SIR 2026) के तहत बुधवार को जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों द्वारा राजनीतिक दलों से संबद्ध बूथ लेवल एजेंट्स (बीएलए) सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, पंचायत सहायकों एवं पटवारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मतदाता सूची के सत्यापन, त्रुटि सुधार, पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नवीन दिशानिर्देशों की भी जानकारी साझा की गई।

अधिकारियों ने बताया कि बीएलए, बूथ लेवल ऑफिसर (ठस्व्) के सहयोगी के रूप में निर्वाचन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रशिक्षण में उन्हें एसआईआर-2026 अभियान की समयसीमा, आवश्यक प्रपत्रों के सही भरने और फील्ड कार्य के दौरान अपनाए जाने वाले दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्वाचन विभाग के अधिकारी, सुपरवाइजर, बीएलओ एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सभी बीएलए से अपील की कि वे पुनरीक्षण कार्य को गंभीरता और जिम्मेदारी से करें तथा अधिक से अधिक पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया फील्ड का जायजा
जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन बुधवार को फील्ड पर सक्रिय रहे। उन्होंने बड़ीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति जानी। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों ने भी अपने क्षेत्रों में 10 प्रतिशत से अधिक बूथों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सीईओ जिला परिषद विनय पाठक ने भी बड़ीसादड़ी क्षेत्र के बीएलओ से मुलाकात कर कार्य प्रगति की जानकारी ली और मतदाताओं से संवाद किया।

गणना पत्र वितरण में चित्तौड़गढ़ शीर्ष जिलों में
4 नवम्बर से प्रारंभ हुए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत चित्तौड़गढ़ जिला राज्य के शीर्ष जिलों में शामिल है। बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर गणना पत्र वितरण तीव्र गति से जारी है। साथ ही, मैपिंग से वंचित मतदाताओं की ऑनलाइन मैपिंग का कार्य भी प्राथमिकता से किया जा रहा है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE