भारत। निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 (SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत शाजापुर जिले की तीनो विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 167-शाजापुर के मतदान केन्द्र क्रमांक 309, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 168-शुजालपुर के 263 एंव विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 169-कालापीपल के 265 कुल 837 मतदान केन्द्रो पर वर्ष 2003 की मतदाता सूची से वर्ष 2025 की सूची में दर्ज मतदाताओं के मैपिंग का कार्य किया जा रहा है।
वेण्डर से प्राप्त फार्म जिला स्तर से निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण कार्यालय को प्रदान कर दिये गये है। इसके साथ ही (SIR) के संबंध में जारी कार्यक्रम अनुसार 04 नवंबर 2025 से बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को Enumeration Form वितरण का कार्य प्रारंभ किया गया है। बीएलओ के साथ मतदान केन्द्र पर ग्राम रोजगार सहायक, पटवारी, ऑगनवाडी कार्यकर्ता एवं राजनैतिक दल से नियुक्त बीएलए को भी उक्त कार्य में लगाया गया है। रोजगार सहायक एवं ऑगनवाडी कार्यकर्ता को उक्त कार्य के लिए अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा विधानसभा स्तर से प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है
आयोग द्वारा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाईट पर https://ceoelection.mp.gov.in पर वर्ष 2003 की सभी जिलों की मतदाता सूची उपलब्ध करायी गई है। मतदाता स्वंय अपना नाम एवं परिवार का नाम वर्ष 2003 की सूची में देख सकता है। विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 (SIR) का प्रारूप प्रकाशन 09 दिसंबर 2025 को आयोग के निर्देशानुसार किया जाना नियत है।