शाजापुर। कलेक्टर ऋजु बाफना के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायतों में वर्षा के जल संचय के लिए 31 अक्टूबर 2025 से 06 नवम्बर 2025 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
05 नवंबर तक जिले में 100 बोरी बंधान बनवाकर, 76 स्टापडेमो के गेट (कड़ीशटर) लगाने का कार्य संपन्न हुआ है। कालापीपल जनपद पंचायत में 39 बोरी बंधान बनवाकर, 23 स्टापडेमो के गेट (कड़ीशटर) लगाए गए। इसी तरह मो. बड़ोदिया जनपद पंचायत में 18 बोरी बंधान बनवाकर, 17 स्टापडेमो के गेट (कड़ीशटर) लगाए गए। शाजापुर जनपद पंचायत में 24 बोरी बंधान बनवाकर, 16 स्टापडेमो के गेट (कड़ीशटर) लगाए गए तथा शुजालपुर जनपद पंचायत में 19 बोरी बंधान बनवाकर, 20 स्टापडेमो के गेट (कड़ीशटर) लगाए गए है।