देवरी खवासा। भारत की महिलाओं द्वारा रक्षा इतिहास में महिला विश्व चैंपियन बनने की उल्लेखनीय उपलब्धि पर सनातन पब्लिक स्कूल द्वारा एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
रैली में स्कूली छात्र-छात्राओं ने महिलाओं की शिक्षा, सम्मान और जागरूकता के संदेश तख्तियों और नारों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाए। रैली बस स्टैंड, देवनारायण चौक और इमली चौक से होती हुई विद्यालय परिसर तक पहुंची, जहां विद्यार्थियों ने महिला सशक्तिकरण पर विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि महिलाओं की उपलब्धियां समाज के लिए प्रेरणा हैं, और शिक्षा ही उनका सबसे बड़ा अस्त्र है। ग्रामीणों ने भी स्कूल प्रबंधन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी रैलियाँ समाज में नई सोच और सकारात्मक परिवर्तन का संदेश देती हैं।