मंदसौर। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा 7 नवम्बर को प्रातः 9:30 बजे कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम, मंदसौर में आयोजित “वंदे मातरम्” गायन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर “वंदे मातरम्” का सामूहिक एवं पूर्ण गायन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी विकासखंड एवं तहसील मुख्यालयों पर भी आयोजित होगा।
राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देशभर में 7 नवम्बर 2025 से 7 नवम्बर 2026 तक वर्षभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह पहल स्वतंत्रता संग्राम में इस गीत की ऐतिहासिक भूमिका और इसकी सांस्कृतिक विरासत को समर्पित है।
वर्षभर चलने वाले आयोजनों को चार चरणों में विभाजित किया गया है-
प्रथम चरण : 7 से 14 नवम्बर 2025 (शुभारंभ सप्ताह)
द्वितीय चरण : 19 से 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस विशेष)
तृतीय चरण : 7 से 15 अगस्त 2026 (हर घर तिरंगा अभियान के साथ)
चतुर्थ चरण : 1 से 7 नवम्बर 2026 (समापन सप्ताह)
इन आयोजनों में आम नागरिकों के साथ विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएँ, जनप्रतिनिधि, शासकीय अधिकारी-कर्मचारी, पुलिसकर्मी, चिकित्सक, शिक्षक, व्यवसायी एवं सामाजिक संगठन सक्रिय रूप से भाग लेंगे।