BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 6, 2025, 5:36 pm
KHABAR : विधिक सेवा दिवस पर “न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह” का आयोजन, मैराथन दौड़ से होगी शुरूआत, 9 से 14 नवम्बर तक चलेगा, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार 9 नवम्बर विधिक सेवा दिवस के अवसर पर “न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह” का आयोजन 9 से 14 नवम्बर तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच द्वारा किया जाएगा।

सप्ताह का शुभारंभ 9 नवम्बर को मैराथन दौड़ से होगा, जो भारत माता चौराहा से प्रारंभ होकर रतन स्वीट्स व गोमाबाई नेत्रालय होते हुए नवीन जिला न्यायालय परिसर पर संपन्न होगी।
इसमें न्यायाधीशगण, प्रशासनिक अधिकारी, विद्यार्थी, पुलिस, नगर पालिका, बिजली विभाग सहित विभिन्न शासकीय विभागों के कर्मचारी, न्यायालय स्टाफ, पैरा लीगल वॉलंटियर्स एवं सामाजिक संस्थाओं के सदस्य भाग लेंगे।

सप्ताहभर के कार्यक्रम-
10 नवम्बर: जिला जेलों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर।
11 नवम्बर (विश्व शिक्षा दिवस): विद्यालयों में विधिक जागरूकता कार्यक्रम।
12 नवम्बर: ग्रामीण व श्रमिक क्षेत्रों में विधिक शिविर।
13 नवम्बर: बाल देखभाल संस्थानों में विधिक जागरूकता।
14 नवम्बर (बाल दिवस): चित्रकला, निबंध व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएँ, बाइक व साइकिल रैली के साथ समापन।

सचिव शोभना मीणा ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक भाग लेकर “न्याय सबके लिए” के संकल्प को साकार करें।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE