नीमच। राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 8 एवं 9 नवम्बर 2025 को नई दिल्ली में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है। इस सम्मेलन का उद्देश्य देश में विधिक सहायता तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाना एवं न्याय तक सबकी समान पहुँच सुनिश्चित करना है।
कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। इसमें विधिक सहायता व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, नई पहलों एवं नालसा (NALSA) की भावी कार्ययोजना पर चर्चा होगी।
मध्यप्रदेश राज्य से चयनित दो पैरा लीगल वॉलेंटियर्स में से एक नीमच जिले के राकेश सिंह परिहार हैं, जो इस राष्ट्रीय सम्मेलन में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस अवसर पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच शोभना मीणा ने परिहार को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपने सुझाव प्रस्तुत करने हेतु प्रोत्साहित किया।