नीमच। खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सतत कार्रवाई की जा रही है। 4 से 6 नवम्बर 2025 के बीच खनि अधिकारी गजेन्द्रसिंह डावर एवं उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए मुरूम और खंडा का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए तीन वाहनों को जब्त किया है।
वाहनों को मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत जप्त कर पुलिस चौकी नयागांव की अभिरक्षा में कलेक्टर के आगामी आदेश तक सुरक्षा हेतु रखा गया है।
जब्त वाहन विवरण-
जेसीबी (MP44ZB9996) – मुरूम
डंपर (MP44HA0512) – मुरूम
ट्रैक्टर (MP44AB1344) – खंडा
खनिज विभाग द्वारा जिले में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है।