मनासा। कलेक्टर नीमच हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में जिला आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। जिला आबकारी अधिकारी बसंत कुमार भिटे एवं एडीईओ बी.एल. सिंगाडा के मार्गदर्शन में, आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त मनासा पंकज राठौर के नेतृत्व में दल ने संयुक्त अभियान चलाया।
दल ने ग्राम पिपलियारुंडी और भांडिया सहित आसपास के तालाब, नालों व सुनसान पहाड़ी क्षेत्रों में दबिश देकर 15 लीटर हाथ भट्टी निर्मित देशी शराब एवं लगभग 850 किलो महुआ लाहन जब्त किया। इस दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत 3 प्रकरण दर्ज किए गए।
जब्त सामग्री का कुल बाजार मूल्य लगभग 97,750 रुपये आँका गया है। जिला आबकारी अधिकारी भिटे ने बताया कि अवैध मदिरा निर्माण व विक्रय करने वालों के विरुद्ध ऐसी कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।