BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 6, 2025, 8:01 pm
KHABAR : राष्‍ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्‍य में सामुहिक वंदेमातरम् गायन कार्यक्रमों का आयोजन, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' की 150 वीं वर्षगाँठ को देश भर में 7नवम्बर 2025 से 7 नवम्बर 2026 तक समारोहपूर्वक आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में इस गीत की भूमिका और इसकी स्थायी सांस्कृतिक विरासत के महत्व को प्रदर्शित करता है। वंदे मातरम् के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के दृष्टिगत वर्षभर विविध गतिविधियॉं चार चरणों, प्रथम-7 से 14 नवम्बर 2025 (शुभारंभ), द्वितीय 19 से 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस), तृतीय 7 से 15 अगस्त 2026 (हर घर तिरंगा अभियान के साथ) तथा चतुर्थ 1 से 7 नवम्बर 2026 (समापन सप्ताह) में रूप से आयोजित की जावेगी।

इन आयोजनों में सभी स्तरों पर आम नागरिकों की सहभागिता के साथ-साथ विद्यालयीन-महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएँ, जनप्रतिनिधि, शासकीय अधिकारी-कर्मचारी, पुलिसकर्मियों, डॉक्टर्स, शिक्षकों, व्यवसायीगण एवं अन्य सभी प्रकार के सामाजिक संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित की जावेगी।

जिला पंचायल सीईओ अमन वैष्‍णव ने बताया, कि राज्य स्तरीय समारोह 7 नवम्बर 2025 को संस्कृति विभाग द्वारा शौर्य स्मारक भोपाल में प्रात:9.30 बजे आयोजित किया जाएगा।7 नवम्बर 2025 को प्रातः 9.30 बजे सभी जिला मुख्यालय, तहसील, विकासखण्ड मुख्यालय में "वंदे मातरम्" का संपूर्ण गायन किया जावेगा। तदुपरांत प्रातः 10.00 बजे से नई दिल्ली से मान० प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के अवलोकन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

सभी शासकीय अशासकीय, अर्द्ध-शासकीय विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालयों में भी 7 नवम्बर 2025 को उपरोक्तानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।राष्ट्रगीत "वंदे मातरम्" गायन को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए पुलिस बैण्ड, स्कूल, महाविद्यालय, विश्वविद्यालयों के बैण्ड एवं स्थानीय बैण्ड इत्यादि की सहभागिता सुनिश्चित की जावेगी। 8 नवम्बर 2025 को प्रात: 10:00 बजे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायतों में वंदे मातरम् गीत का गायन जनसहभागिता से पंचायत प्रतिनिधियों सहित सुनिश्चित कराया जावेगा।10 नवम्बर 2025 प्रात: 10:00 बजे नगरीय विकास एवं आवास विभाग के द्वारा सभी नगरीयनिकायों में वंदे मातरम् गीत का गायन सुनिश्चित कराया जायेगा।  इन आयोजनों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भाग लेने के लिए आवश्यक रूप से आमंत्रित किया जावेगा। साथ ही जिले के चयनित पर्यटन स्थलों पर भी वंदे मातरम् राष्ट्रगीत का गायन भी किया जायेगा। इस मौके पर ''सभी स्वदेशी अपनाएँ'' इस आशय का संकल्प सामूहिक रूप से लिया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE