BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 7, 2025, 4:36 pm
BIG REPORT : प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा पहुंचे कलेक्टोरेट, परिसर में संचालित “दीदी कैफे” पर पी चाय, संचालिका प्रेमबाई से की चर्चा, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आज कलेक्टर कार्यालय परिसर में संचालित “दीदी कैफे” पर पहुंचकर चाय का आनंद लिया एवं कैफे की संचालक प्रेमबाई से आत्मीय चर्चा की। इस अवसर पर लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, मंदसौर विधायक विपिन जैन, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, योजना समिति सदस्य राजेश दीक्षित, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनुप्रिया विनीत यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी में कलेक्टर अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन सहित अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और सराहनीय पहल के रूप में “दीदी कैफे” संचालित किया जा रहा है। ग्राम माल्‍याखेड़ी, विकासखंड मंदसौर की “जय मां संतोषी स्‍व सहायता समूह” द्वारा यह कैफे संचालित है।

“दीदी कैफे” का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है। इस पहल से ग्रामीण महिलाओं को न केवल आजीविका का साधन मिला है, बल्कि आत्मविश्वास और सामाजिक सम्मान भी प्राप्त हुआ है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE