नीमच। सहायक यंत्री (शहर) ने जानकारी दी कि शनिवार 08 नवंबर 2025 को 11 केव्ही लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते 11 केव्ही बघाना फीडर का विद्युत प्रदाय प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक बंद रहेगा।
इस दौरान नाका नंबर 04, होली चौक, अहीर मोहल्ला, हनुमान नगर, लेवड़ा, अर्निया थाना, किलेश्वर मंदिर, बघाना क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विभाग ने बताया कि कार्य की स्थिति के अनुसार समय में आवश्यकतानुसार वृद्धि या कमी की जा सकती है। नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है।