BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 7, 2025, 8:23 pm
BIG REPORT : ऑपरेशन मुस्कान के तहत मनासा पुलिस और साइबर सेल नीमच को मिली बड़ी सफलता, 5 माह से लापता 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को बूंदी से किया सकुशल बरामद, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार गुमशुदा नाबालक/बालिकाओं की तलाश के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत थाना मनासा पुलिस और साइबर सेल नीमच की संयुक्त टीम ने सराहनीय सफलता हासिल की है। टीम ने 5 माह से लापता 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को बूंदी (राजस्थान) से सकुशल दस्तयाब किया है। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी मनासा शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 19 मई 2025 को एक व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट थाना मनासा में दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट पर से अपराध धारा 137(2) बीएनएस में प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई। पुलिस ने एक विशेष टीम गठित कर बालिका की तलाश शुरू की। लगातार तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण, साइबर ट्रैकिंग और संभावित स्थानों पर की गई कार्रवाई के बाद पुलिस को सफलता मिली और दिनांक 07 नवंबर 2025 को बालिका को थाना सदर जिला बूंदी (राजस्थान) से सकुशल बरामद किया गया।

सराहनीय भूमिका-
इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक दिलीप कलमोड़िया, आरक्षक कुशलपाल जाट, आरक्षक अंकित जोशी, महिला आरक्षक माया पाटीदार, तथा साइबर सेल प्रभारी आरक्षक प्रदीप शिंदे की विशेष भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की इस सफलता की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया और अभियान को और अधिक प्रभावी ढंग से जारी रखने के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE