नीमच। जिला प्रशासन और सामाजिक न्याय विभाग द्वारा नशा मुक्ति जनजागरूकता ई-शपथ अभियान के तहत शुक्रवार को जिलेभर में व्यापक जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा के आदेशानुसार तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमन वैष्णव एवं डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग पराग जैन के निर्देशन में आयोजित हुआ। इस अभियान के अंतर्गत सामाजिक न्याय विभाग एवं रेडक्रॉस नशा मुक्ति केंद्र द्वारा विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं, धार्मिक स्थलों और शासकीय कार्यालयों में सेल्फी स्टैंड एवं क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन ई-शपथ दिलाई गई।
शैक्षणिक संस्थानों में श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय, स्वामी विवेकानंद शास. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सीएम राइज स्कूल, शास. कन्या उच्च.मा.वि. नीमच, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नीमच शामिल रहे। धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों जैसे ब्रह्माकुमारी आश्रम, बस स्टेशन, कृषि उपज मंडी, फोरजीरों चौराहा, डीमार्ट शॉपिंग परिसर, कलेक्टर कार्यालय, नगर पालिका, जनपद पंचायत कार्यालय एवं गोमाबाई नेत्रालय में भी नशा मुक्ति संदेश दिया गया। कार्यक्रम में नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूकता फैलाई गई और लोगों को नशा मुक्ति की सामूहिक ई-शपथ दिलाई गई। साथ ही नशा मुक्ति टोल फ्री नंबर 14446 का प्रचार-प्रसार भी किया गया।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर पराग जैन, सीएमओ दुर्गा बामनिया, मंडी सचिव समीर दास, प्राचार्य अलकेश जाजू, प्राचार्य प्रशांत जैन, प्राचार्य किशोर सिंह जैन, प्राचार्य प्रियदर्शन, ब्रह्माकुमारी संस्थान प्रमुख सुरेन्द्र सिंह एवं बी.के. सविता दीदी, डीमार्ट प्रबंधक प्रजल, जनपद पंचायत के लेखा अधिकारी भण्डारी, गोमाबाई नेत्रालय के निलेश सहित रेडक्रॉस नशा मुक्ति केंद्र के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुनील तिवारी, मनोवैज्ञानिक जीवन तिवारी, समन्वयक विनीत दुबे एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। अभियान का उद्देश्य समाज को नशे से मुक्त करना और युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है।