BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 8, 2025, 1:06 pm
BIG NEWS : मंदसौर के पशुपतिनाथ मेले में नगर पालिका की सख्ती, सड़कों से हटाया अतिक्रमण, दोबारा कब्जा करने पर दी इस बड़ी कार्रवाई की चेतावनी, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। भगवान पशुपतिनाथ के वार्षिक मेले के दौरान नगर पालिका प्रशासन ने शनिवार को सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को सख्ती से हटाया। यह कार्रवाई श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और यातायात में हो रही बाधा को देखते हुए की गई।

सड़क पर दुकानें लगाने से हो रही थी परेशानी-
मेले क्षेत्र में कई दुकानदारों ने निर्धारित सीमा से बाहर दुकानें लगाकर सड़क पर कब्जा कर लिया था, जिससे आवागमन में कठिनाई उत्पन्न हो रही थी। स्थिति को देखते हुए नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया और दुकानदारों को निर्धारित स्थान पर ही दुकान लगाने की सख्त हिदायत दी।

नपा की चेतावनी- दोबारा अतिक्रमण पर होगी कठोर कार्रवाई
नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि पशुपतिनाथ मेले में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, ऐसे में सड़कों का अतिक्रमण मुक्त रहना आवश्यक है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। नपा प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि किसी ने दोबारा अतिक्रमण किया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का निरंतर निरीक्षण जारी-
मेले के दौरान नगर पालिका, पुलिस विभाग और प्रशासनिक अधिकारी लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं। प्रशासन ने आम जनता और दुकानदारों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सभी मिलकर मेले की व्यवस्था को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाए रखें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE