BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 8, 2025, 1:26 pm
KHABAR : सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष में जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, 10 नवंबर को धनेरिया कला से निकलेगी पदयात्रा, अधिकारियों ने किया स्थलों का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। शासन के निर्देशानुसार सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष में  देश एवं प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। नीमच जिले में भी सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर स्मरणोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर 10 नवंबर को प्रातः 9.00 बजे नीमच में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम होगा।

इस अवसर पर ग्राम धनेरिया कला से 10 बजे से विशाल पदयात्रा आयोजित की जा रही है। पदयात्रा के दौरान नीमच के वीर सावरकरजी की मूर्ति पर माल्‍यार्पण कार्यक्रम, शासकीय सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय नीमच में मातृ शक्ति सम्‍मेलन, भारत माता चौराहा नीमच पर युवा सम्‍मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुंदरम गार्डन नीमच मे सामाजिक समरसता सम्‍मेलन एवं अंबेडकर चौराहा नीमच परकिसान एवं व्‍यापारी सम्‍मेलन आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए शुक्रवार को जिला पंचायत में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने विभिन्न जिला अधिकारियों को कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए विभिन्‍न दायित्‍व सौंपे गये है। अंबेडकर चौराहे पर इस यात्रा एवं कार्यक्रमों में भाग लेने का आगृह किया गया है। शनिवार को एसडीएम नीमच संजीव साहू, डिप्‍टी कलेक्‍टर पराग जैन एवं अन्‍य अधिकारियों ने ग्राम धनेरिया कला एवं अन्‍य कार्यक्रम स्‍थलों का निरीक्षण कर पद यात्रा मार्ग तथा कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाओं प्रबधों के निर्देश दिए।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE