नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे “लंबित गुमइंसान दस्तयाबी अभियान” के तहत जिले में बड़ी सफलता मिली है। विगत दो दिनों में पुलिस ने 11 गुमशुदा व्यक्तियों और 2 नाबालिग बच्चियों को सकुशल बरामद किया है।
यह विशेष अभियान 6 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 तक चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को डोर-टू-डोर खोज, संभावित स्थानों की जांच, मोबाइल नंबर और बैंक ट्रांजेक्शन की जानकारी के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने जावद, नीमच सिटी और बघाना थाना क्षेत्रों से गुमशुदा लोगों को दस्तयाब किया है, जिनमें महिलाएं, पुरुष और नाबालिग शामिल हैं।
एसपी अंकित जायसवाल ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि हर गुमशुदा व्यक्ति अपने परिवार से पुनः मिल सके।