देवास। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ज्योति शर्मा की अध्यक्षता में जनपद पंचायत सभाकक्ष देवास में बाल वाटिका, एक बगिया माँ के नाम एवं अन्य योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा समस्त ग्राम पंचायत में 10 दिवस के भीतर बाल वाटिका निर्माण कार्य को गुणवंतपूवक पूर्ण करने के निर्देश दिये गए। ष्एक बगिया माँ के नामष् परियोजना अंतर्गत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ज्योति शर्मा ने ग्राम पंचायतों को हितग्राहियों का चयन कर एवं उद्यानकी विभाग से समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द पौधारोपण करने के निर्देश दिए।