मनासा। मनासा में एसआईआर सर्वे की बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी अपडेट कर रहे हैं. अभी किसी दस्तावेज़ की कॉपी नहीं ली जा रही, केवल आधार कार्ड समेत अन्य मान्य दस्तावेज़ों से सत्यापन किया जा रहा है।निर्वाचन आयोग भारत द्वारा मप्र में विशेष गहन पुनरीक्षण SIR की प्रक्रिया प्रारम्भकी जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत 4 नवम्बर 2015 से 4 दिसम्बर 2025 तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन किया जाएगा। इस अवधि में प्रत्येक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) मतदाताओं के निवास पर जाकर उनके नाम, पता आयु एवं अन्य विवरणी का भौतिक सत्यापन करेंगे। निर्वाचन आयोग द्वारा सभी नागरिकों से इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी एवं पूर्ण सहयोग का आग्रह किया गया है।वही आज शनिवार को अनुविभागीय कार्यालय पर SDM किरण आंजना द्वारा एक बैठक आयोजित की गई।जिसमें निर्वाचन विभाग,नगर परिषद, आंगनवाड़ी,व अन्य विभागों के कर्मचारी बैठक में उपस्थित रहे।वही मनासा के वार्ड क्रमांक 14 में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी अपडेट की गई,सर्वे कार्य का एसडीएम किरण आंजना ने निरीक्षण कर सवेरे कार्य के बारे में जानकारी ली ।