नीमच। आगामी रविवार, 9 नवंबर 2025 को पोल शिफ्टिंग कार्य के कारण शहर के कुछ क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
सहायक यंत्री (शहर) ने जानकारी दी कि 33/11 केवी औद्योगिक ग्रिड से निकलने वाले 11 केवी औद्योगिक फीडर, 11 केवी जेल फीडर और 11 केवी भरभड़िया कृषि फीडर का विद्युत प्रदाय प्रातः 9.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक बाधित रहेगा।
इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र, जिला पंचायत परिसर, स्कीम नं. 36ए, तहसील कार्यालय, मेडिकल कॉलेज एवं एचटी कनेक्शन परफेक्ट वॉयर सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
विभाग द्वारा बताया गया कि कार्य की आवश्यकता अनुसार बिजली बंद रहने का समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है।