BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 8, 2025, 8:25 pm
KHABAR : कलेक्टर मित्तल ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। कलेक्टर भव्या मित्तल द्वारा 08 नवंबर को स्वास्थ्य सेवाओं की जाँच के लिए जिला चिकित्सालय खरगोन की मैटरनिटी विंग का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मातृ-शिशु स्वास्थ्य के संबंध में समीक्षा की और मैटरनिटी वार्ड में स्टाफ की उपलब्धता के लिए सिविल सर्जन को निर्देशित किया। उन्होंने निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार हर समय स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने डॉ हंस पाटीदार को तीन दिवस के लिए सिविल अस्पताल सनावद में सेवा देने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने सिविल अस्पताल सनावद की सोनोग्राफी मशीन को पुनः सनावद भेजने तथा सिविल अस्पताल बड़वाह की सोनोग्राफी मशीन को जिला चिकित्सालय खरगोन में स्थापित करने एवं पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत पंजीकृत करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया। 

कलेक्टर मित्तल ने जिला चिकित्सालय खरगोन के एसएनसीयू में अन्य स्वास्थ्य संस्थाओं से रेफर होकर आने वाले शिशुओं को पहले व्हाट्सएप वीडियो कॉल के माध्यम से जिला चिकित्सालय के नर्सिंग ऑफिसर अथवा मेडिकल ऑफिसर को दिखाकर प्राथमिक उपचार देने और आवश्यकता होने पर ही रेफर करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने डीडीएसजे को निर्देश दिया गया कि उनके माध्यम से जिला चिकित्सालय खरगोन में लिफ्ट हेतु मांग पत्र राज्य शासन को प्रेषित किया जाए। स्टाफ को आवश्यकता अनुसार वार्ड अथवा विभाग में रोस्टर किया जाए। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इंदिरा नगर एवं सुखपुरी में कार्यरत नर्सिंग अफसरों को आवश्यकतानुसार मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक या जिला चिकित्सालय खरगोन में कार्य आदेशित किया जाए। मैटरनिटी विभाग में सिजेरियन प्रसव समय पर शुरू न होने की समस्या को सुधारते हुए प्रातः 9रू00 बजे तक प्रसव प्रारंभ करने हेतु डॉ इंद्रा गुप्ता को निर्देशित किया गया। उन्होंने स्टोर प्रभारी नितेश यादव को आवश्यक सामग्री यथासमय ओटी में प्रदाय कराने के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE