BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 9, 2025, 10:49 am
NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस करेगी लेन ड्राइविंग नियमों के उल्लंघन पर अब सख्त प्रवर्तन कार्रवाई, शुरूआती 10 दिनों तक देंगे प्रशिक्षण व समझाइश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा सिक्स लेन हाईवे पर लेन ड्राइविंग नियमों को लागू किया जा रहा है शुरुआती 10 दिनों में प्रशिक्षण या समझाइश की जाएगी तत्पश्चात लेन ड्राइविंग नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चालकों द्वारा Lane Drive System की पालना सुचारू रूप से नहीं की जाती है, जिससे आये दिन दुर्घटना घटित होती है और भारी जान-माल की हानि होती है। वाहन चालकों द्वारा बरती गई लापरवाही के कारण यातायात अवरूद्ध व कई मामलों में कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति पैदा हो जाती है इन परिस्थितियों से बचने के लिए चित्तौड़गढ़ जिले में यह अभियान गंगरार टोल से नरपतखेड़ी तक के छह लेन राजमार्ग खंड पर सख्ती से लागू किया जा रहा है। शुरुआती 10 दिनों तक प्रशिक्षण एवं समझाइश अवधि के रूप में संचालित किया जाएगा, जिसमें वाहन चालकों को भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात संचालन के संबंध में जारी किये गये दिशा-निर्देशों / Lane Drive System के उपयोग के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों के फलेक्स, बैनर, बोर्डस को NHAI की सहायता से Road Owining Agency (सड़क स्वामित्व ऐजेंसी) और CSR द्वारा समन्वय कर इनका विज्ञापन किया जाकर वाहन चालकों को जागरूक किया जायेगा 
 पुलिस द्वारा  “ लेन ड्राइविंग के नियमों की जानकारी दी जाएगी एवं उन्हें पालन हेतु जागरूक किया जाएगा। इसके पश्चात छह लेन राजमार्गों पर लेन ड्राइविंग का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी, जैसा कि मोटर वाहन नियमों में प्रावधानित है।
जनजागरूकता एवं प्रशिक्षण अवधि पूर्ण होने के बाद नियमों का उल्लंघन करने पर चालान की कार्रवाई की जाएगी।
सभी वाहन चालक एवं नागरिकों से अपेक्षा है कि वे लेन अनुशासन का पालन करें, निर्धारित लेन में वाहन चलाएँ और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग करें।
सभी अधिकारी एवं कार्मिक पूर्ण समर्पण एवं गंभीरता से इस अभियान को सफल बनाएं, ताकि यह पहल पूरे राजस्थान में एक प्रभावी एवं अनुकरणीय मॉडल के रूप में स्थापित हो सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE