नीमच। शहर के प्रमुख जल स्रोत जाजू सागर बांध पर बोरीबंधन से लगभग 2 फीट अतिरिक्त पानी संरक्षित किया गया, यह जानकारी बांध प्रभारी शेरु चौहान ने एक प्रेस नोट में दी।
उन्होंने बताया कि बांध के ओवरफ्लो होने के बाद नगर पालिका नीमच द्वारा वेस्ट वेयर पर बोरीबंधन कार्य कराया गया था। हालांकि, हाल ही में हुई मावठे की बारिश से पानी का बहाव अत्यधिक तेज हो गया, जिससे सुरक्षा की दृष्टि से तीन स्थानों से कुछ कट्टे अस्थायी रूप से हटाए गए, ताकि पूरा बोरीबंधन बह न जाए।
डेम प्रभारी चौहान ने बताया कि वर्तमान में जीरन तालाब से भी अधिक मात्रा में पानी आ रहा है, जिसके कारण वेस्ट वेयर से लगभग 1 फीट पानी ऊपर से बह रहा है। जैसे ही बहाव कम होगा, हटाए गए कट्टे पुनः जमाकर बांध की पूर्ण क्षमता बहाल की जाएगी।