नीमच। जिले में भी सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती एवं वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर स्मरणोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर 10 नवंबर को प्रातः 9.00 बजे नीमच में श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम होगा।
इस अवसर पर 10 नवंबर को ग्राम धनेरिया कला से प्रातः 10 बजे से विशाल पदयात्रा आयोजित की जा रही है। पद यात्रा के दौरान नीमच में वीर सावरकरजी की मूर्ति पर माल्यार्पण कार्यक्रम, शासकीय सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय नीमच में मातृ शक्ति सम्मेलन, भारत माता चौराहा नीमच पर युवा सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुंदरम गार्डन नीमच मे सामाजिक समरसता सम्मेलन एवं अंबेडकर चौराहा नीमच पर किसान व व्यापारी सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। जिले के नागरिकों से पदयात्रा एवं कार्यक्रमों मे भाग लेने का आगृह किया गया है।