मंदसौर। थाना कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के तहत सक्रियता दिखाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 03 चोरी की मोटरसाइकिलें जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई-
पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद मीना द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को संपत्ति संबंधी अपराध एवं वाहन चोरी पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर टीएस बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र भास्कर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।

घटना का विवरण-
फरियादी पीरू सिंह पिता कमल सिंह चन्द्रावत निवासी पिपलिया रायसिंह ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 08.10.2025 को वह अपनी मां के उपचार हेतु शासकीय अस्पताल आया था। शाम के समय उसने अपनी लाल रंग की हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (रजि. क्रमांक MP14 NF 4408) अस्पताल के गेट पर खड़ी की थी। वापस लौटने पर मोटरसाइकिल गायब मिली। आसपास तलाश करने पर भी वाहन नहीं मिला। जिस पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 599/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

मुखबिर की सूचना पर मिली सफलता-
दिनांक 09.11.2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी रितेश पिता रतनलाल राजपुरोहित, उम्र 42 वर्ष, निवासी भाटपचलाना जिला उज्जैन (हाल मुकाम श्रीशानंद कुटिया, 500 क्वार्टर, मंदसौर) को प्रतापगढ़ रोड स्थित गौशाला से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने उक्त मोटरसाइकिल को शासकीय अस्पताल से चोरी करना स्वीकार किया। साथ ही आरोपी ने जावरा से एक प्लेजर स्कूटी (क्रमांक MP43 MG 9177) तथा एक बिना नंबर की सफेद रंग की स्कूटी चोरी करने की भी जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी से कुल 03 चोरी के वाहन बरामद कर उसे न्यायालय में पेश किया।

पुलिस टीम-
इस कार्रवाई में निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ थाना प्रभारी कोतवाली, उप निरीक्षक संदीप मोर्य, सहायक उप निरीक्षक जाम सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक दिनेश धाकड़, आरक्षक नरेंद्र सिंह, हरीश राठौर, भानु प्रताप सिंह, हरिओम, राहुल शुक्ला, राकेश मैडा, सायबर सेल से प्रधान आरक्षक मुजफ्फरुद्दीन, थाना मल्हारगढ़ से आरक्षक भारत सिंह बोराना एवं आरक्षक शिवलाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
