नीमच। जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान बरखेड़ी निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई, लेकिन निधन के बाद से उसके परिजन अस्पताल नहीं पहुंचे हैं। मृतक की पहचान नंदकिशोर पिता रामलाल (उम्र लगभग 35दृ40 वर्ष) के रूप में हुई है। शव को अस्पताल के चीरघर में सुरक्षित रखा गया है।
अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सत्यनारायण भरकुंदिया ने बताया कि नंदकिशोर को 25 अक्टूबर को मनासा के शासकीय अस्पताल से नीमच जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था। उपचार के दौरान 9 नवंबर को उनकी मृत्यु हो गई।
पुलिस के अनुसार मृत्यु के बाद से परिजन सामने नहीं आए, जिसके कारण शव की शिनाख्त अज्ञात के रूप में दर्ज की गई है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक नंदकिशोर के परिजनों को जानता हो या उनसे संपर्क करा सकता हो, तो तत्काल अस्पताल पुलिस चौकी में सूचना दें। संपर्क के लिए एएसआई सत्यनारायण भरकुंदिया (मो. 9755603676) या सैनिक जगदीश गिरी (मो. 7987211039) पर संपर्क किया जा सकता है। पुलिस का उद्देश्य है कि मृतक का अंतिम संस्कार सम्मानपूर्वक कराया जा सके।