BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 10, 2025, 1:10 pm
NEWS : निर्वाचन कार्य में लापरवाही बतरने वाले बीएलओ पर गिरी गाज, जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया निलंबन आदेश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चितौड़गढ़। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम, 2026 के अंतर्गत मतदाता सूची अद्यतन कार्य में लगे बीएलओ राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ओरडी, ब्लॉक चित्तौड़गढ़ के अध्यापक  पहलवान नायक को निर्वाचन कार्य के प्रति लापरवाही के कारण जिला निर्वाचन अधिकारी  द्वारा निलंबित किया गया है। नायक के पास राउमावि सैंथी के पश्चिम भाग बूथ संख्या 160 के BLO का चार्ज था।

उपखंड अधिकारी, चित्तौड़गढ़ द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में बताया गया कि नायक द्वारा निर्वाचन कार्यों में अनियमितता, शून्य मतदाता मैपिंग, गणना पत्र का शून्य वितरण एवं अनुचित व्यवहार की शिकायत प्राप्त हुई थी। नोटिस जारी कर  स्पष्टीकरण मांगे जाने के उपरांत भी संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत नहीं किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर आलोक रंजन ने उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए पहलवान नायक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मुख्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, रावतभाटा के कार्यालय में नियत किया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुननिरीक्षण कार्यक्रम की समयबद्धता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सर्वोपरि है। निर्वाचन कार्य से संबंधित किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा की गई लापरवाही, अनैतिक आचरण पर कठोर प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE