मंदसौर। क्षत्रिय नायक समाज युवा संगठन जिला मंदसौर के नए अध्यक्ष बने मोहनलाल चौहान का चयन होते ही जिलेभर में हर्ष और उत्साह का माहौल बन गया। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।
मोहनलाल चौहान ने इस अवसर पर कहा कि वे प्रदेश कमेटी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरेंगे और संगठन की विचारधारा को समाज के युवाओं तक पहुँचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक संगठन को मजबूत बनाना उनका पहला लक्ष्य रहेगा।
उन्होंने सभी युवा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज के उत्थान, शिक्षा, और सामाजिक एकता के लिए एकजुट होकर कार्य करें। मोहनलाल चौहान ने कहा कि संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप योजनाओं को क्रियान्वित कर जिले में नायक समाज को एक सशक्त और संगठित स्वरूप दिया जाएगा।
संगठन के वरिष्ठजनों और प्रदेश कमेटी ने भी नए अध्यक्ष को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊँचाइयों को छुएगा।