BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 10, 2025, 7:06 pm
NEWS : सहकार कुंभ में चित्तौड़ अर्बन बैंक की सहभागिता, केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा- डिजिटलाइजेशन के जरिए युवा शक्ति को सहकारिता से जोड़े, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ आई एम सेठिया के नेतृत्व में 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने नेशनल फेडरेशन ऑफ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक्स एवं क्रेडिट सोसाइटीज लिमिटेड के सानिध्य में विज्ञान भवन नई दिल्ली में डिजिटलाइजेशन ड्रीम्स - सशक्त समुदाय विषय पर आयोजित शहरी सहकारी ऋण क्षेत्र के दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया।
सम्मेलन का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह के साथ केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल सिंह गुर्जर, अंब्रेला संगठन अध्यक्ष ज्योतींद्र भाई मेहता, कर्नाटक के कानून मंत्री एच के पाटिल,सहकारिता सचिव आशीष भूटानी,फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मीदास, सीए मिलिंद काले अतिथि के नाते मंचासिन थेजिन्होंने दीप प्रज्वलन कर सम्मेलन का उद्घाटन किया।
डा सेठिया के सानिध्य में उपाध्यक्ष शिव नारायण माँनधना,निदेशक रंजीत सिंह नाहर, वृद्धिचंद कोठारी, राधेश्याम आमेरिया बाबर मल मीणा, हेमंत शर्मा,कल्याणी दीक्षित, प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी ने दिल्ली सम्मेलन में भाग लेकर चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक को प्रभावी डिजिटलाइजेशन के माध्यम से प्रगति पथ पर आगे ले जाने का संकल्प लिया।
मंचासिन राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मीदास, एच के पाटिल, ज्योतींद्र भाई मेहता ने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि सहकारिता मंत्रालय बनने के बाद सहकारी शहरी बैंकों के शशक्तिकरण के प्रयासों के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष में बैंको के और शशक्तिकरण के लिए आयकर मुक्ति को समय की मांग बताया।
मुख्य अतिथि अमित शाह ने संबोधन में कहा कि सहकारी बैंक डिजिटलाइजेशन के जरिए देश की युवा शक्ति को जोड़े और पांच वर्ष की नीतिगत योजना बना मल्टीसेक्टर एप्रोच के साथ वित्तीय पैटर्न को रीडिजाइन करें। उन्होंने डोर स्टेप बैंकिंग के आम आदमी के सपनों को साकार करने में सहयोगी बने।
उन्होंने ऑनलाइन डिजी पे पोर्टल और सहकार डीजी लोन प्लेटफार्म का शुभारंभ किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE