नीमच। दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में हुए बम धमाके के बाद पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश कैलाश मकवाना के निर्देशों के तहत नीमच पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है।
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के नेतृत्व में विगत रात रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और शहर के अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस टीमों ने यात्रियों, वाहनों और आसपास के क्षेत्रों की सघन जांच की। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल को रणनीतिक स्थानों पर भी तैनात किया गया।
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रही।