BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 11, 2025, 5:23 pm
KHABAR : नीमच में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘मेरा युवा भारत’ की भव्य पदयात्रा, जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति, युवाओं में दिखा गजब का जोश, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के “मेरा युवा भारत” (MY Bharat) के तहत नीमच जिले में भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नीमच-मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, जिला भाजपा अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, जिला उपाध्यक्ष आदित्य मल्लू, सांसद प्रतिनिधि गौरव अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष हेमंत हरित सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं प्रशासनिक अमला उपस्थित रहे।

पदयात्रा धनेरिया कला से प्रारंभ होकर बाघना होते हुए सीताराम जाजू गर्ल्स कॉलेज, नीमच तक पहुंची। मार्ग में शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जन अभियान परिषद एवं एनसीसी इकाइयों ने पदयात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

कार्यक्रम के तहत मेरा युवा भारत द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसके बाद 40 चौराहा पर युवा सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में अतिथियों ने युवाओं को प्रेरणादायक संबोधन देकर राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।

पदयात्रा का समापन अंबेडकर चौराहा (मेसी शोरूम) पर हुआ। कार्यक्रम में मेरा युवा भारत के राष्ट्रीय स्वयंसेवक कुलदीप राठौर, जतिन राणा, पवन जोशी सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने सक्रिय सहभागिता की। पूरा आयोजन जिला युवा अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE