BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 11, 2025, 6:08 pm
KHABAR : पत्रकार हितों की 6 सूत्रीय मांगों को लेकर विशाल वाहन रैली, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम कलेक्टर हिमांशु चंद्रा को सौंपा स्मरण पत्र, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच/सिंगोली। पत्रकार सुरक्षा कानून सहित पत्रकार हितों से जुड़ी 6 सूत्रीय मांगों के समर्थन में जिलेभर से आए पत्रकारों ने नीमच जिला मुख्यालय पर विशाल वाहन रैली निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। रैली शिवाजी सर्किल से दोपहर 2 बजे प्रारंभ हुई, जो फव्वारा चौक, कमल चौक, फोर जीरो, गोमाबाई अस्पताल मार्ग से होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुँची। 

कलेक्टर कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन, प्रभारी भेरूलाल टांक, रतलाम कार्यकारी अध्यक्ष चेनसिंह सोलंकी, महासचिव अविनाश जाजपुरा सहित वरिष्ठ पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम स्मरण पत्र संयुक्त कलेक्टर चंद्रसिंह धार्वे को सौंपा।

जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने कहा कि 6 माह पूर्व मुरैना में आयोजित महाअधिवेशन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पत्रकार हितों की 6 सूत्रीय मांगों के त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया था, किंतु अब तक किसी मांग पर सकारात्मक परिणाम नहीं मिले हैं। जैन ने कहा अगर सरकार ने अब भी ध्यान नहीं दिया, तो मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के नेतृत्व में भोपाल में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।”

रैली में बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से प्रदीप जैन, चेनसिंह सोलंकी, अविनाश जाजपुरा, भेरूलाल टांक, संजय शर्मा, विमल जैन, राकेश सोन, गोपालदास बैरागी, एम.डी. मंसूरी, महेश जैन, विनोद धनोतिया, आशीष बैरागी, हेमंत शर्मा, राजेश कोठारी, मेहबूब मेव, निरंजन शर्मा, राजेंद्र भट्ट, अनिल लक्ष्यकार, नारायण सोमानी, राकेश मालवीय, पवन शर्मा, मनीष बागड़ी, कोमलदास बैरागी, राकेश पुरोहित, अशोक व्यास, प्रदीप तिवारी, मुकेश माहेश्वरी, सुनील नागोरी, कोशल व्यास, राजकुमार जैन, सोनू शास्त्री, अवध शर्मा, अलखराय पुरोहित सहित सैकड़ों पत्रकार साथियों ने भाग लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE