नीमच। कृषि विभाग द्वारा मनासा क्षेत्र में किए गए निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएँ पाए जाने पर तीन उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए हैं। यह कार्रवाई उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 के उल्लंघन के आधार पर की गई है।
निलंबित विक्रेताओं में- तिरूपति बीज भंडार, प्रो. हर्ष ग्रोवर, मनासा, मेसर्स पाटीदार कृषि सेवा केंद्र, मनासा व मेसर्स श्रीराम खाद बीज भंडार, मनासा शामिल हैं।
उप संचालक कृषि, नीमच पीसी पटेल ने बताया कि उर्वरक निरीक्षक द्वारा निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं पाई गईं। इस पर संबंधित विक्रेताओं को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था, परन्तु उनका जवाब संतोषजनक न होने पर तीनों विक्रेताओं के लाइसेंस 7 दिवस के लिए निलंबित कर दिए गए हैं।