BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 11, 2025, 8:06 pm
KHABAR : जिले में जनजातीय वर्ग के समूहों द्वारा उत्पादित किए जाने वाले विभिन्न परंपरागत उत्पादों को प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए विभिन्न माध्यमों से करें, धार्वे ने कहा- जनजातीय हस्तशिल्प कला से नई पीढी को अवगत कराएं, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जिले में जनजातीय वर्ग के समूहों द्वारा उत्पादित किए जाने वाले विभिन्न परंपरागत उत्पादों को प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिये विभिन्न माध्यमों से प्रयास करें। जनजातीय वर्ग अपनी कला से नई पीढ़ी को भी अवगत कराएं और उन्हें इस क्षेत्र में पारंगत करें, ताकि जनजातीय हस्तशिल्प विलुप्त न हो। यह बात डिप्‍टी कलेक्‍टर चंद्रसिंह धार्वे, ने मंगलवार को कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन पर जिला पंचायत सभाकक्ष में जनजातीय गौरव दिवस 2025 धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 150 वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास महासंघ TRIFED द्वारा आयोजित जनजातीय उत्पादों की प्रदर्शनी के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए कही। 

कार्यक्रम में भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास महासंघ TRIFED के उपप्रबंधक ने भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास महासंघ TRIFED के उद्देश्य एवं जनजातीय हस्तशिल्प विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने तथा जनजातीय समूहों द्वारा उत्पादित वस्तुओं को उचित बाजार उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। 

प्रदर्शनी में जिले के जनजातीय कलाकारों द्वारा हस्तशिल्प, औषधीय उत्पादों एवं अन्य सामग्री के स्टॉल लगाए। अधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर उत्पादों की सराहना की। इस अवसर पर जनपद सदस्‍य रतनलाल मालावत, जिला संयोजक राकेश कुमार राठौर एवं अधिकारी-कर्मचारीगण, जिले ग्रामीण अंचल से आए जनजातीय वर्ग के महिला-पुरूष उपस्थित थे।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE