BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 11, 2025, 8:15 pm
KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनुकूल जैन ने की जनसुनवाई, तत्परता से सुनी गई 53 आवेदकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा आज सुशासन भवन सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर एकता जायसवाल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनुकूल जैन द्वारा कुल 53 आवेदकों की समस्याएँ सुनी। अधिकारियों द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन का शीघ्र और संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके। जनसुनवाई के दौरान आए विभिन्न प्रकरणों में त्वरित निर्देश जारी किए गए। धाकड़ खेड़ी निवासी अरविन्‍द ने जान से मारने की धमकी पर कार्यवाही के संबंध में आवेदन प्रस्‍तुत किया। जिस पर एसडीओपी मंदसौर को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। काचरिया जाट निवासी शारदा ने सिंचाई के लिए विद्ययुत कनेक्‍शन में बिल कम करवाने  के संबंध में आवेदन प्रस्‍तुत किया। जिस पर एमपीईबी मंदसौर को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। शेरगढ़ निवासी बगदीराम ने कृषि भूमि का मुबावजा दिलवाने के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर तहसीलदार सितामऊ को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में सिमांकन करने, फीस माफ करने, बिल की राशि कम करने, पीएम आवास योजना का लाभ दिलवाने, आयुष्‍मान योजना का लाभ दिलवाने एवं भूमि में से बंधक हटवाने जैसे विविध प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE