नीमच। 69वीं राज्य स्तरीय शालेय जूडो प्रतियोगिता का समापन नीमच में हुआ। प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य सहित कुल 14 पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की।
उज्जैन संभाग बालक वर्ग में विजेता तथा बालिका वर्ग में उपविजेता रहा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर वी.एस. कलेश ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले 19 खिलाड़ियों का चयन आगामी 2 से 8 जनवरी 2026 तक दिल्ली में आयोजित 59वीं राष्ट्रीय शालेय जूडो प्रतियोगिता के लिए किया गया है।