BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 12, 2025, 1:34 pm
BIG NEWS : दिल्ली ब्लॉस्ट के बाद मालवा के मंदसौर में पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, विभिन्न थाना क्षेत्रों की 42 गश्त पार्टियों ने संभाला मोर्चा तो मिली बड़ी सफलता, 194 आरोपी चढ़े हत्थे, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के नेतृत्व में जिलेभर में दिनांक 11 और 12 नवंबर 2025 की दरम्यानी रात को की गई कॉम्बिंग गश्त के दौरान मंदसौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली। जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए इस विशेष अभियान में कुल 194 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 135 स्थायी वारंटी (धारा 138–30, विद्युत अधिनियम–87 एवं अन्य–18) तथा 54 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं।

अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर टी.एस. बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ  हेमलता कुरील द्वारा पूरे जिले में की जा रही कॉम्बिंग गश्त की सतत मॉनिटरिंग की गई।

इस दौरान 105 निगरानी बदमाशों, 136 गुंडा/बदमाशों सहित कुल 241 इतिहासशीटर एवं जिलाबदर अपराधियों की चेकिंग की गई।

कॉम्बिंग गश्त में 42 गश्त पार्टियों में जिलेभर के 500 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

मुख्य कार्यवाहियां :

स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी (कुल 135)
थाना कोतवाली–06, वायडी नगर–15, नई आबादी–11, भावगढ़–07, दलौदा–12, नाहरगढ़–03, अफजलपुर–13, पिपलियामंडी–08, नारायणगढ़–08, मल्हारगढ़–07, सीतामऊ–16, सुवासरा–15, शामगढ़–05, गरोठ–04, भानपुरा–05।

गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ (कुल 54)
कोतवाली–05, वायडी नगर–03, भावगढ़–03, अफजलपुर–06, नाहरगढ़–05, दलौदा–02, मल्हारगढ़–04, सीतामऊ–03, सुवासरा–04, शामगढ़–03, गरोठ–04, भानपुरा–10, गांधीसागर–02।

अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई
कुल 34 प्रकरणों में 34 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 137.16 लीटर अवैध शराब, कुल कीमत ₹45,960 जप्त की गई।

जुआ-सट्टा पर कार्रवाई
कुल 3 प्रकरणों में 13 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई कर ₹1,015 की राशि जप्त की गई।

अन्य कार्यवाहियां
कॉम्बिंग गश्त के दौरान मोटर व्हीकल एक्ट, जुआ-सट्टा, अवैध शराब सहित अन्य अपराधों में भी कार्रवाई की गई।

धारा 151 के अंतर्गत कार्रवाई
कुल 5 प्रकरणों में 10 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

मंदसौर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने बताया कि जिले में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार की कॉम्बिंग गश्त और सख्त कार्यवाहियां निरंतर जारी रहेंगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE