नीमच। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर ‘एक भारत, आत्मनिर्भर भारत’ थीम पर जिला स्तरीय यूनिटी मार्च पदयात्रा एवं सामाजिक समरसता सम्मेलन का आयोजन सुंदरम गार्डन में किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी) नीमच द्वारा दिव्यांगजनों को भारत सरकार की एडीप योजना अंतर्गत सहायक उपकरण वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा, जिला भाजपा अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, जनपद अध्यक्ष शारदा बाई धनगर, पूर्व जनपद अध्यक्ष उमराव सिंह गुर्जर, पूर्व नपा अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व उपाध्यक्ष महेंद्र भटनागर, हेमंत हरित सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्षदगण तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी उपसंचालक, सामाजिक न्याय विभाग, पराग जैन के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर एडीप योजना के अंतर्गत 10 हितग्राहियों को मोटर ट्रायसाइकिल, 4 हितग्राहियों को बैसाखी, 4 हितग्राहियों को कान की मशीन, 1 हितग्राही को सुगम्य केन वितरित की गई। इस अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी), नशा मुक्ति केंद्र का स्टाफ एवं विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।