पिपलिया मंडी। कृषि उपज मंडी समिति, पिपलिया द्वारा जारी सूचना के अनुसार मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा भावांतर भुगतान योजना अंतर्गत 24 अक्टूबर से 6 नवम्बर 2025 तक राज्य की विभिन्न मंडियों में विक्रय की गई सोयाबीन की अंतर राशि का सिंगल क्लिक से किसानों के खातों में अंतरण किया जाएगा।
इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 13 नवम्बर 2025, गुरुवार को मंडी प्रांगण पिपलिया स्थित बालाजी हॉल में किया जाएगा। कार्यक्रम का समय दोपहर 12.00 से 2.00 बजे तक निर्धारित है।
मंडी समिति के सचिव ने समस्त जनप्रतिनिधियों, व्यापारीगण, तुलावटीगण, मुनीम बंधु, हम्माल बंधु, किसान बंधु एवं गणमान्य नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने साथियों सहित कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने में सहभागिता करें।