BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 12, 2025, 5:28 pm
KHABAR : सामिया बालाजी धाम मंदिर पर भव्य भजन संध्या का आयोजन, 16 गांवों के युवाओं ने मिलकर रचा इतिहास, विधायक माधव मारू ने दी भजन की प्रस्तुति, कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर

Share On:-

मनासा। तहसील के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सामिया बालाजी धाम मंदिर (कुंडला-नलवां रोड, जिला नीमच) पर सोमवार, 11 नवंबर की रात एक भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। यह आयोजन आसपास के 16 गांवों के युवाओं और ग्रामवासियों के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ, जिसमें भक्ति, एकता और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम का आयोजन सामिया बालाजी धाम कुंडला, खानखेड़ी, कुंडवासा, कोराखेड़ी, पिपल्या भागवत, मेरियाखेड़ी, दणी, देथल, सेमली आंतरी, पिपल्या मनाजी, देवरी आंतरी, कड़ी आंतरी, भदवा, लसूडिया आंतरी और राजपुरा सहित 16 ग्रामों के ग्रामीणों और युवाओं के सहयोग से किया गया।

भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक प्रेम शंकर जाट, प्यारे लाल गुर्जर, श्रवण सिंदरी और बाबलू राजस्थानी सहित कई नामचीन कलाकारों ने अपनी सुरमयी प्रस्तुतियों से भक्तिमय वातावरण बना दिया। भजनों की गूंज और श्रद्धा के भाव से पूरा धाम देर रात तक “जय श्री बालाजी” और “जय हनुमान” के जयकारों से गूंजता रहा।

कार्यक्रम में मनासा विधायक माधव मारू विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने मंच से भगवान हनुमान को समर्पित एक मनमोहक भजन प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा।

इस आयोजन में 400 से अधिक युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई, वहीं सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु भी शामिल हुए। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण “नीमच भजन गायक” यूट्यूब चैनल पर किया गया, जिसे हजारों लोगों ने ऑनलाइन देखा।

आयोजन की व्यवस्था युवा मित्र मंडल सामिया धाम द्वारा अनुशासित और सुसंगठित रूप से की गई। मंच पर सभी कलाकारों और अतिथियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि हर वर्ष 11 नवंबर को सामिया बालाजी धाम में इसी प्रकार की भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

रात्रि देर तक पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा, जहां श्रद्धालु “जय श्री बालाजी” के जयकारों के साथ भक्ति-सागर में डूबे रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE