नीमच। जिला चिकित्सालय नीमच की एस.एन.सी.यू. में 35 दिनों के उपचार एवं समुचित देखभाल से पूर्णतरू स्वस्थ होकर लौटी नवजात शिशु। नवजात शिशु के माता-पिता पूनम एवं राकेश ने बताया,कि समय से पूर्व प्री मेच्योर प्रसूति से जन्मी नवजात शिशु को सांस लेने में तकलीफ होने पर 25 सितम्बर 2025 को एस.एन.सी.यू.नीमच में भर्ती करवाया गया था।
एस.एन.सी.यू.की टीम डाक्टरों, नर्स एवं स्टाफ के प्रयासों और माता द्वारा नियमित रूप से कंगारू मदर केयर से शिशु के स्वास्थ में सुधार हुआ। लगातार 35 दिनों की देखभाल के फलस्वरूप 28 अक्टूबर 2025 को शिशु का वजन 1.440 किलोग्राम होना पाया था, शिशु पूरी तरह से स्वस्थ होकर एस.एन.सी.यू. से डिस्चार्ज किया गया है। इस तरह जिला चिकित्सालय नीमच की एस.एन.सी.यू.के डॉक्टर, नर्स एवं स्टाफ द्वारा समुचित देखभाल से नवजात शिशु पूरी तरह से स्वस्थ होकर, अपने माता के साथ घर लौट गई है।