मनासा। नगर परिषद की टीम ने बुधवार को स्वच्छता अभियान के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए पशु चिकित्सालय से लेकर नीमच नाका चौराहा तक सड़कों पर कचरा डालने वाले 19 दुकानदारों पर चालान किया। इस कार्रवाई से नगर परिषद को 3400 की आय हुई।
टीम ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि आगे से कचरा केवल नगर परिषद की गाड़ी में ही डाला जाए और डस्टबिन रखना अनिवार्य होगा। कुछ दिन पूर्व भी होटल कंचन, नीमच नाका पर जलता कचरा नगर परिषद की गाड़ी में डालने पर 500 का चालान किया गया था।
कार्रवाई में स्वच्छता निरीक्षक लोकेन्द्र साधु, कर्मचारी शिवा दुर्गज और सहयोगी संस्था के धीरज विजयवर्गीय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। साधु ने बताया कि स्वच्छता बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।