BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 12, 2025, 8:14 pm
BIG NEWS : नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में खाकी को मिली बड़ी सफलता, एक साल से फरार चल रहा 10 हजार रुपये का ईनामी आरोपी चढ़ा हत्थे, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। नाबालिग बालिका के अपहरण करने के मामले में एक साल से फरार दस हजार रुपये के ईनामी आरोपी प्रकाश वर्मा को रावतभाटा थानां पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले के विभिन्न प्रकरणों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी किये जाने के क्रम में एएसपी रावतभाटा भगवतसिंह हिंगड व डीएसपी रावतभाटा शंकरलाल के सुपरविजन में थानाधिकारी रावतभाटा रायसलसिंह पुनि  के निर्देश पर थाना रावतभाटा के नाबालिक बालिका के अपहरण में शामिल रहे एक साल से फरार ईनामी आरोपी प्रकाश वर्मा पुत्र बद्रीलाल वर्मा निवासी साबरस्या थाना लीमा चौहान जिला राजगढ एम.पी. की तलाश हेतु थाना रावतभाटा से कानि. दानवीर व मनीष को चेचट, राजपुरा की तरफ भेजा गया था। टीम द्वारा आसूचना संकलन की गई तो उक्त आरोपी बुधवार को राजगढ से रावतभाटा आना ज्ञात आने से आरोपी को बाडोलिया से कानि. मनीष व दानवीर द्वारा डिटेन कर अनुसंधान अधिकारी डीएसपी शंकरलाल को सुपुर्द किया गया, जिनके द्वारा आरोपी प्रकाश वर्मा को मामले में गिरफतार किया जाकर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। 
आरोपी प्रकाश वर्मा आदतन अपराधी हो उसके द्वारा अपने साथियो संदीप व भूपेन्द्र के साथ मिलकर पूर्व में कार मालिक के साथ मारपीट कर कार लूटी थी जिस पर थाना रावतभाटा पर प्रकरण दर्ज होकर आरोपी गिरफतार हो चुका है। आरोपी प्रकाश वर्मा की गिरफतारी पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर रखा था। उक्त कार्यवाही में कानि. दानवीर का विशेष योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE