नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में जिले की सभी 243 ग्राम पंचायत में जन भागीदारी से ग्रामीण क्षेत्र में छोटी-छोटी जल संरचनाओं पर बहते हुए पानी को रोकने के लिए बोरी बंधान का कार्य प्रारंभ किया गया है। इसके तहत सभी ग्राम पंचायतो में न्युनतम दो-दो स्थानो पर जल संचयन एवं जल संरक्षण के लिए पुराने बोरो में मिट्टी, रेती भरकर बहते पानी को रोकने हेतु बोरी बंधान कार्य किया जा रहा है।