BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 13, 2025, 7:55 pm
NEWS : जिला कलक्टर पहुंचे निंबाहेड़ा, उपखंड स्तरीय जनसुनवाई में की शिरकत, कनेरा एवं सरसी फॉलोअप शिविर का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन गुरुवार को निंबाहेड़ा उपखंड में आयोजित उपखंड स्तरीय जनसुनवाई में पहुंचे। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन से प्राप्त परिवादों का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि लोगों को शीघ्र राहत मिल सके।

जिला कलक्टर ने इसके पश्चात् कनेरा एवं सरसी में आयोजित फॉलोअप शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविरों में उपस्थित ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही कई मामलों का निस्तारण करवाया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में प्राप्त प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत बूथ लेवल अधिकारियों (ठस्व्े) एवं सुपरवाइजर्स की बैठक लेकर एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्य की प्रगति की समीक्षा की। जिला कलक्टर ने इस दौरान निर्देश दिए कि गणना प्रपत्रों की ऑनलाइन प्रविष्टि समय पर पूर्ण की जाए और मतदाता सूची अद्यतन कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए।

जनसुनवाई एवं निरीक्षण के दौरान निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद्र कृपलानी, प्रधान, उपखंड अधिकारी विकास पंचोली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE