BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 13, 2025, 8:15 pm
KHABAR : कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्‍पन्‍न, अधिकारियों को दिए निर्देश, बोले- जनसुरक्षा के दृष्टिगत सड़कों पर घूमने वाले निराश्रित पशुओं को गौशाला में भेजे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के सभी नगरीय निकायों में सड़कों, गलियों, मोहल्‍लों में घूमने वाले निराश्रित पशुओं को गोशाला में भेजे और यदि कोई पशुपालक गोशाला से पशु छुड़वाने आता है, तो संबंधित से जुर्माना राशि वसूल की जाए। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने जिला स्‍तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में गुरूवार को सीएमओ नीमच व सभी नगरीय निकायों को दिए। बैठक में एसपी अंकित जायसवाल, एडीएम बी.एस.कलेश, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक नवल सिह सिसोदिया, एसडीएम संजीव साहू एवं सभी सड़क निर्माण विभागों के कार्यपालन यंत्री, यातायात थाना प्रभारी अमित सारस्‍वत भी उपस्थित थे।

बैठक में ओव्‍हर लोडएवं यात्री वाहनों मे उपज परिवहन करने वाले वाहनों के विरूद्ध सख्‍त चालानी कार्यवाही करने के निर्देश भी आर.टी.ओ., यातायात थाना प्रभारी को दिए गये। साथ ही कलेक्‍टर ने वाहनों को मोटिफाईड कर अलग से सर्च लाईट, हूटर, हेव्‍ही लाइट लगाकर घूमने वाले वाहन मालिकों, चालकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने के निर्देश आरटीओ को दिए।  कलेक्‍टर ने हिंगोरिया, रेल्‍वे ओव्‍हर ब्रीजनिर्माण के डायवर्सन मार्ग को पूरी तरह से दो दिन में ठीक करवाने के निर्देश भी सेतु निगम अधिकारी प्रवीण नरवरे को दिए।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE